भारत व न्यूज़ीलैंड का मैच देखने के लिए रात भर जागता रहा: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला
वनडे विश्व कप 2023 में मुंबई में भारत व न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा है कि वह मैच देखने के लिए रात भर जागते रहे। उन्होंने आगे कहा, "जब हमने इग्नाइट (माइक्रोसॉफ्ट इग्नाइट डेवलपर कॉन्फ्रेंस) शेड्यूल किया तो हमें नहीं पता था कि यह मैच के दिन पड़ेगा।"