भारत व बांग्लादेश के संबंध बहुत मज़बूत हैं: 'बॉयकॉटइंडिया' अभियान पर केंद्र सरकार
बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी बीएनपी के 'बॉयकॉटइंडिया' अभियान पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दोनों देशों के संबंध 'बहुत मज़बूत' हैं। उन्होंने कहा, "हमारी व्यापक साझेदारी है...जो अर्थव्यवस्था से लेकर व्यापार, निवेश, विकास, सहयोग, कनेक्टिविटी और लोगों से लोगों तक फैली हुई है।"