भारत वित्त प्रबंधन में अच्छा है पर ऊर्जा की वैश्विक कीमतों में वृद्धि प्रभावित करेंगी: आईएमएफ
आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने कहा है, "भारत अपने वित्त प्रबंधन में बहुत अच्छा है।" हालांकि, उन्होंने कहा कि ऊर्जा की वैश्विक कीमतों में वृद्धि का भारतीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आईएमएफ की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीमतों में वृद्धि का भारतीय परिवारों की क्रय शक्ति प्रभावित हुई है।