भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल जम्मू-कश्मीर के 3 सरकारी कर्मचारी किए गए बर्खास्त
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में जूनियर इंजीनियर (लोक निर्माण विभाग) मंज़ूर अहमद, टीचर आरिफ मोहम्मद और समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी सैयद सलीम को बर्खास्त कर दिया है। मंज़ूर पर युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए उकसाने और आरिफ पर पाकिस्तानी आतंकियों के कहने पर आईईडी लगाने का आरोप है।