भारत विरोधी गैंग में शामिल हैं कुछ सेवानिवृत जज, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा: किरण रिजिजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' में कहा है कि कुछ सेवानिवृत्त जज भारत विरोधी गैंग का हिस्सा हैं और उनकी कोशिश है कि न्यायपालिका विपक्षी पार्टी की भूमिका निभाए। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा, "कानून के प्रावधानों के तहत ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"