भारत विरोधी नारे लगा रहे थे पाकिस्तानी: दर्शकों की ओर मिडल फिंगर दिखाने पर गौतम गंभीर
एशिया कप 2023 के दौरान दर्शकों की ओर मिडल फिंगर दिखाने का वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने कहा कि कुछ पाकिस्तानी भारत विरोधी नारे लगा रहे थे। बकौल गंभीर, यह उनका नैचुरल रिऐक्शन था। साथ ही गंभीर ने दर्शकों के 'कोहली, कोहली' नारे लगाने पर मिडल फिंगर दिखाने के दावे को खारिज किया।