भारत विविधता के साथ सह-अस्तित्व का शानदार उदाहरण है: मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-ईसा ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि विविधिता के साथ सह-अस्तित्व के मामले में भारत एक शानदार उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान गर्व महसूस करते हैं कि वे भारतीय नागरिक हैं। इस कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए थे।