भारत समेत 8 देशों ने दिल्ली में बैठक के बाद अफगानिस्तान को लेकर जारी किया संयुक्त बयान
भारत समेत 8 देशों ने दिल्ली में बुधवार को क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता के बाद अफगानिस्तान को लेकर संयुक्त बयान जारी किया। राष्ट्रों ने कहा कि अफगानिस्तानी क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकियों के संरक्षण, प्रशिक्षण व फंडिंग के लिए नहीं होना चाहिए और अफगानिस्तान में वहां के लोगों की इच्छाएं व्यक्त करने वाली उदार व समावेशी सरकार के गठन की आवश्यकता है।