भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ इंस्टाग्राम

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम ने बताया है कि भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में हज़ारों यूज़र्स के लिए इंस्टाग्राम डाउन हो गया है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, 46,000 से अधिक यूज़र्स ने अमेरिका में इंस्टाग्राम को ऐक्सेस करने में दिक्कत को लेकर रिपोर्ट किया है। यूज़र्स ने बताया कि वह अपनी फीड को रिफ्रेश नहीं कर पा रहे।

Load More