भारत सरकार तय करेगी: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के पाक जाने को लेकर बीसीसीआई
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने 2025 में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तान जाने से जुड़े सवाल पर कहा है, "चैंपियंस ट्रॉफी के मामले में भारत सरकार हमें जैसा कहेगी, वैसा ही हम करेंगे।" उन्होंने कहा, "भारत सरकार जब हमें अनुमति देती है तभी हम भारतीय क्रिकेट टीम को भेजते हैं।"