भारत सरकार ने 97 तेजस विमान व 156 प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टर्स की खरीद को दी मंज़ूरी

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने गुरुवार को वायुसेना के लिए 97 अतिरिक्त तेजस विमान व थलसेना के लिए 156 प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टर्स की खरीद को मंज़ूरी दी। स्वदेशी रूप से निर्मित इन विमानों के सौदे की कीमत ₹1.1 लाख करोड़ है। डीएसी ने 84 सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के अपग्रेड प्लान को भी मंज़ूरी दी है।

Load More