भारत सरकार ने कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को घोषित किया आंतकी
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कनाडा में रहने वाले 34-वर्षीय गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को आतंकी घोषित कर दिया है। पंजाब में जन्मे लखबीर को लेकर भारत सरकार ने कहा, "वह पंजाब व देश के अन्य हिस्सों में आतंकी मॉड्यूल को खड़ा करने, वसूली, हत्याएं, आईईडी लगाने, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी आदि विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।"