भारत से 1 माह में $1 बिलियन कीमत के फोन्स का निर्यात करने वाली पहली कंपनी बनी एप्पल: रिपोर्ट
एप्पल कथित तौर पर भारत से 1-महीने में $1 बिलियन कीमत के स्मार्टफोन्स का निर्यात करने वाली पहली कंपनी बन गई है। 'द इकोनॉमिक टाइम्स' के अनुसार, एप्पल ने दिसंबर-2022 में $1 बिलियन (करीब ₹8,100 करोड़) के आईफोन्स का निर्यात किया था। तमिलनाडु और कर्नाटक में एप्पल अपने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स के ज़रिए आईफोन के अलग-अलग मॉडल्स का उत्पादन करती है।