भारत से 302 रन की हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने कोचिंग स्टाफ से 'तत्काल स्पष्टीकरण' मांगा
वनडे विश्व कप-2023 में भारत के खिलाफ टीम की 302 रन की हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने पूरे कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं से 'तत्काल और व्यापक स्पष्टीकरण' मांगा है। फिलहाल अंकतालिका में श्रीलंका 7वें स्थान पर है। श्रीलंका का अगला मुकाबला 6 नवंबर को बांग्लादेश से होगा और उसका आखिरी लीग मैच 9 नवंबर को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होगा।