भारत से बहुत कुछ सीखा जा सकता है: देश के समाज कल्याण कार्यक्रमों की तारीफ कर आईएमएफ
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम व इसके जैसे अन्य समाज कल्याण कार्यक्रमों को 'चमत्कार' बताया है। आईएमएफ में वित्तीय मामलों के विभाग के उप-निदेशक पाउलो माउरो ने कहा, "भारत से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।" उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद के लिए शुरू किए गए ये कार्यक्रम लाखों लोगों तक पहुंचे हैं।