भारत और मालदीव के आपसी संबंधों में आई तल्खी थोड़ी कम होती दिख रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन परस्त मोइज्जू सरकार के विदेश मंत्री नौ मई को भारत दौरे पर आ रहे हैं। मालदीव की सत्ता में राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू के आने के बाद उनकी सरकार के किसी वरिष्ठ मंत्री का यह पहला भारत दौरा है।