भारत से हार पर एजाज़ अहमद ने लाइव टीवी पर की पाक खिलाड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर एजाज़ अहमद ने लाइव टीवी पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि टीम में 6-8 खिलाड़ी पठान होते हैं और वह पढ़े-लिखे नहीं होते हैं। उन्होंने कहा, "वह नमाज़ पढ़ने मस्जिद जाते हैं...इसके अलावा घर से नहीं निकलते और जब प्रेशर आता है...तो झेल नहीं पाते।"