भारत स्थित सीरिया के दूतावास ने भूकंप के बाद भारतीयों से की मदद की अपील
सीरिया में आए भूकंप के बाद भारत स्थित सीरियाई दूतावास ने कहा है, "हम अपने सभी भारतीय दोस्तों से आगे आकर मदद करने का अनुरोध कर रहे हैं।" दूतावास ने कहा, "हमें मेडिकल उपकरणों, आपातकालीन दवाइयों, कंबलों, टेंटों और सर्दी से बचने के लिए कपड़ों की ज़रूरत है।" बकौल दूतावास, लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हैं।