भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के लिए तैयार की गई पिच की पहली तस्वीर आई सामने
राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के लिए तैयार की गई पिच की पहली तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने कमेंट किया, "पिच से घास हटाई जाएगी ना?" वहीं, एक अन्य ने कहा, "यह बैटिंग पिच लग रही है।" मैच 15 फरवरी से शुरू होगा।