भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के लिए तैयार की गई पिच का पहला लुक आया सामने
भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में 7 मार्च से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच के लिए तैयार की गई पिच का पहला लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है। पिच की तस्वीर पर एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "यह पिच तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मददगार साबित होगी।" एक अन्य इंस्टाग्राम यूज़र ने पिच को 'सपाट' बताया।