भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के दौरान इंग्लिश फैन ने बजाई 'कल हो ना हो' की धुन

इंग्लिश क्रिकेट फैन्स के समूह बार्मी आर्मी के एक सदस्य ने रांची में भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच के दौरान स्टैंड्स में ऐक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो ना हो' की धुन बजाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट किया, "आपलोग सर्वश्रेष्ठ हैं! यात्रा, फैन्स के समूह और कल्चर का मिश्रण।"

Load More