भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ में किसने बनाए सर्वाधिक रन और किसने लिए सर्वाधिक विकेट?

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 2024 में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक (712) रन बनाए। उनके बाद शुभमन गिल, ज़ैक क्रॉली, रोहित शर्मा और बेन डकेट रहे जिन्होंने क्रमश: 452, 407, 400 और 343 रन बनाए। सीरीज़ में रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक (26) विकेट लिए। टॉम हार्टली ने 22 जबकि जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 19-19 विकेट लिए।

Load More