भारत-ईएफटीए के बीच हुए समझौते से भारतीय बाज़ार में क्या-क्या हो सकता है सस्ता?
भारत और ईएफटीए के देशों के बीच हुए समझौते के तहत भारत कुछ आयातित उत्पादों पर चरणबद्ध तरीके से सीमा शुल्क हटा देगा। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव के अनुसार, इससे घड़ियां, चॉकलेट और बिस्किट जैसे उच्च गुणवत्ता वाले कुछ स्विस उत्पाद सस्ते हो जाएंगे। जैतून, एवोकाडो, कॉफी कैप्सूल और वाइन जैसे अन्य आयातित उत्पाद भी सस्ते हो सकते हैं।