भारत-ईरान में चाबहार बंदरगाह को लेकर हुआ करार, 10 साल बंदरगाह का परिचालन करेगा भारत
भारत ने सोमवार को ईरान के साथ चाबहार बंदरगाह समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए जिसके तहत भारत 10 साल के लिए इस बंदरगाह का परिचालन करेगा। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि यह समझौता ईरान व भारत के संबंधों में एक ऐतिहासिक क्षण है और इससे आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।