भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच को धर्मशाला से किया गया शिफ्ट: रिपोर्ट
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से बताया है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच को धर्मशाला से शिफ्ट कर दिया गया है। बकौल रिपोर्ट, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन ने पिच समेत पूरे आउटफील्ड को फिर से तैयार किया है लेकिन स्क्वेयर के पास एक छोटा-सा हिस्सा तैयार नहीं हो पाया है। फिलहाल रिप्लेसमेंट वेन्यू की घोषणा नहीं हुई है।