भारत-चीन के बीच 17 जुलाई को होगी 16वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में तनाव को लेकर 16वें दौर की कोर कमांडर स्तर की बातचीत 17 जुलाई को होगी। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, वार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए. सेनगुप्ता करेंगे। बैठक एलएसी के संघर्ष बिंदुओं पर गतिरोध खत्म करने को लेकर चर्चा के उद्देश्य से की जाएगी।