भारत-चीन सीमा के पास अरुणाचल में सड़क निर्माण में लगे 18 मज़दूर हुए लापता, एक का मिला शव
कुरुंग कूमे (अरुणाचल प्रदेश) ज़िले के उपायुक्त बेंगिया निघी के अनुसार, भारत-चीन सीमा के पास सड़क निर्माण में लगे असम निवासी 19 मज़दूर कहीं लापता हो गए जिनमें से एक का शव सोमवार को एक नदी में मिला। बकौल उपायुक्त, मज़दूर 5-जुलाई से लापता थे लेकिन उन्हें इसकी जानकारी 13-जुलाई को मिली जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।