भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे से पहले टॉस पर कप्तान को सिक्का देना भूले जवागल श्रीनाथ
भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच से पहले रेफरी जवागल श्रीनाथ टॉस पर भारतीय कप्तान शिखर धवन को सिक्का देना भूल गए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। प्रेज़ेंटर संजय मांजरेकर ने कप्तानों और रेफरी का परिचय कराने के बाद पूछा कि सिक्का किसके पास है। इसके बाद धवन और केशव महाराज एक-दूसरे की ओर भ्रम में देखने लगे।