भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य किरण XVI' आज से नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में हुआ शुरू

भारत-नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 'सूर्य किरण-XVI' शुक्रवार को नेपाल के आर्मी बैटल स्कूल में शुरू हुआ। यह अभ्यास 29 दिसंबर 2022 तक चलेगा। गौरतलब है, पहाड़ी इलाकों में जंगल युद्ध तथा आतंकवाद रोधी अभियानों में मानवीय सहायता एवं आपदा राहत कार्यों में अंतर-क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत-नेपाल के बीच प्रतिवर्ष 'सूर्य किरण' आयोजित किया जाता है।

Load More