भारत-न्यूज़ीलैंड मैच में 'माही के रन-आउट का बदला लेगा चीकू' का पोस्टर लिए फैन की फोटो हुई वायरल
धर्मशाला में भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप-2023 मैच के दौरान स्टैंड में फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के डायलॉग वाला पोस्टर पकड़े फैन की तस्वीर वायरल हुई है। उसपर लिखा था 'बाप का, दादा का, माही भाई के रन-आउट, सबका बदला लेगा तेरा चीकू'। दरअसल, 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में एमएस धोनी रन-आउट हुए थे और भारत हार गया था।