भारत-पाक के टी20 विश्व कप 2024 के मैच के टिकटों के लिए आए 200 गुना से अधिक आवेदन
टी20 विश्व कप 2024 के टिकटों के लिए बैलेट पीरियड के दौरान आईसीसी को 161 से अधिक देशों से 30 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। आईसीसी ने कहा कि 9 जून को न्यूयॉर्क में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की मांग 200 गुना अधिक है। वेस्टइंडीज़ और अमेरिका संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप 2024 के मेज़बान हैं।