भारत-पाक को मिलकर जलवायु परिवर्तन पर काम करना चाहिए: पाकिस्तानी विदेश मंत्री
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने गुरुवार को वॉशिंगटन (अमेरिका) में कहा कि भारत और पाकिस्तान को साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, "जब हम जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका और चीन को साथ मिलकर काम करने को कहते हैं तो इस मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान को भी साथ काम करने पर विचार करना चाहिए।"