भारत-पाक ने आपस में साझा की कैदियों की सूची, पाक जेल में बंद हैं 705 भारतीय
भारत और पाकिस्तान ने रविवार को अपनी-अपनी जेलों में बंद असैन्य कैदियों व मछुआरों की सूची एक-दूसरे को सौंपी है।भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि 339 पाकिस्तानी नागरिक और 95 मछुआरे भारतीय जेलों में बंद हैं। पाकिस्तान की ओर से जारी सूची के मुताबिक, पाकिस्तान की जेलों में 51 भारतीय नागरिक और 654 मछुआरे बंद हैं।