भारत-पाक मैच में पाक खिलाड़ियों के खिलाफ दर्शकों के आचरण पर पीसीबी ने की शिकायत
पीसीबी ने अहमदाबाद (गुजरात) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित भारत-पाकिस्तान वनडे विश्व कप-2023 मैच के दौरान दर्शकों द्वारा पाक खिलाड़ियों के साथ अनुचित आचरण को लेकर आईसीसी से शिकायत की है। साथ ही पाक पत्रकारों के लिए वीज़ा में देरी व मौजूदा टूर्नामेंट में पाकिस्तानी प्रशंसकों के लिए वीज़ा नीति के अभाव पर औपचारिक विरोध भी दर्ज कराया है।