भारत-पाक युद्ध के हीरो भैरों सिंह का हुआ निधन, 'बॉर्डर' में सुनील शेट्टी ने किया था उनका रोल

पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की जंग के दौरान लोंगेवाला युद्ध के हीरो रहे नायक (सेवानिवृत्त) भैरों सिंह का सोमवार को जोधपुर में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। फिल्म 'बॉर्डर' में अभिनेता सुनील शेट्टी ने उनका किरदार निभाया था। सुनील शेट्टी ने भैरों सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

Load More