भारत-पाक मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, एशिया कप 2023 के सुपर-4 चरण में पहुंचा पाकिस्तान
एशिया कप 2023 के ग्रुप ए में शनिवार को भारत-पाकिस्तान मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। बारिश से बाधित मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रन बनाए। इसके साथ ही पाकिस्तान 2 मैचों में 3 अंक के साथ टूर्नामेंट के सुपर-4 चरण में पहुंच गया है।