भारतपे की मीटिंग में मुझे धमकी दी गई, कहा गया 'मैं तुझे मीटिंग के बाद बताता हूं': अशनीर
भारतपे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर ने कंपनी के बोर्ड को लिखे एक पत्र में कहा है कि उन्हें 31 दिसंबर को फर्म की वार्षिक आम बैठक में जनरल काउंसल सुमीत सिंह ने धमकी दी थी। अशनीर ने कहा, "सुमीत ने पक्षपातपूर्ण ढंग से मीटिंग आयोजित की और मुझे धमकी दी कि 'मैं तुझे मीटिंग के बाद बाहर बताता हूं'।"