भारत-फ्रांस का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्रिंजेक्स-23’ हुआ संपन्न
रक्षा विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में गुरुवार को कहा गया कि भारतीय सेना और फ्रांसीसी सेना के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्रिंजेक्स-23’ पंगोडे सैन्य स्टेशन में बुधवार को संपन्न हुआ। सैन्य अभ्यास का उद्देश्य सामरिक स्तर पर दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन, समन्वय और सहयोग बढ़ाना था। यह अभ्यास दोस्ती के बंधन को और मज़बूत करेगा।