भारत-बांग्लादेश के बीच 18 मार्च को पहली क्रॉस बॉर्डर ऑयल पाइपलाइन की होगी शुरुआत
भारत और बांग्लादेश के बीच 18 मार्च को पहली क्रॉस बॉर्डर ऑयल पाइपलाइन की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के साथ संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए इसका उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि भारत की ऋण सहायता से इस पाइपलाइन को लगभग ₹3.46 अरब की लागत से तैयार किया गया है।