भारत-बांग्लादेश के बीच गहरी दोस्ती है: चुनाव में जीत के बाद बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 12वें आम चुनाव में जीत के बाद कहा है, "भारत और बांग्लादेश के बीच गहरी दोस्ती है।" उन्होंने कहा, "भारत ने 1971 व 1975 में हमारा समर्थन किया था और मुझे व मेरी बहन को शरण दी थी।" बकौल शेख हसीना, भारत-बांग्लादेश के बीच समस्याएं थीं और ये द्विपक्षीय तरीके से सुलझा ली गईं।