भारतीय अर्थव्यवस्था के तेज़ी से बढ़ने की बात निराधार है: बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "मैंने भारत के आर्थिक आंकड़ों का गहन विश्लेषण किया है। देश की अर्थव्यवस्था के तेज़ी से बढ़ने की सारी बातें निराधार हैं।" उन्होंने कहा, "मैं जल्द ही ये आंकड़े पेश करूंगा।" बकौल स्वामी, पंडित जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में जीडीपी ग्रोथ 4% थी, फिलहाल यह उससे भी कम है।