भारतीय कपल ने अफ्रीकी देश मलावी में बनाया स्कूल, नाम दिया केरल ब्लॉक
भारतीय कपल ने अफ्रीकी देश मलावी के एक गांव में 'केरल ब्लॉक' नामक स्कूल बनाया है। मलप्पुरम (केरल) के मूल निवासी अरुण अशोकन ने कहा कि उन्होंने स्कूल का निर्माण एक घास से बने शेड को देखने के बाद किया था जो प्राथमिक विद्यालय के रूप में कार्य करता था। बकौल अशोकन, काम पूरा करने में 18 महीने लगे।