भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी के दौरान अपने 4,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। रांची टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 40/0 का स्कोर बनाया है और उसे मैच जीतने के लिए अभी 152 रन और बनाने होंगे।