भारतीय कार रेसर के.ई. कुमार का नैशनल चैंपियनशिप के दौरान हादसे में हुआ निधन
मद्रास इंटरनैशनल सर्किट पर रविवार को एमआरएफ एमएमएससी एफएमएससीआई इंडियन नैशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप के दूसरे राउंड में भारतीय कार रेसर के.ई. कुमार का हादसे के बाद 59-वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रेस के दौरान प्रतिद्वंद्वी की कार के संपर्क में आने से हादसा हुआ। उनकी कार ट्रैक से नीचे उतर गई और फेन्स से टकराकर पलट गई।