भारतीय किराएदार को ऑस्ट्रेलिया की रियल एस्टेट एजेंट ने भेजा नस्लीय ईमेल, लाइसेंस सस्पेंड
ऑस्ट्रेलिया में मई 2021 में भारतीय किराएदार को नस्लवादी ईमेल भेजने को लेकर एक महिला रियल एस्टेट एजेंट का लाइसेंस निलंबित किया गया है। उसने ईमेल में यह आशा व्यक्त की थी कि भारतीय प्रवासी ऑस्ट्रेलिया को 'भारत जैसी गंदगी' में नहीं बदलेंगे। दरअसल, अग्रिम जमा राशि से सफाई बिल काटने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।