भारतीय कुछ भी कर सकते हैं: वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज
भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा कि यह मेडल पूरे भारत के लिए है। उन्होंने कहा, "पहले ओलंपिक चैंपियन बने, अब वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियन हैं, हम (भारतीय) कुछ भी कर सकते हैं। सभी भारतीय इसी तरह मेहनत करते रहें जिससे दुनिया में हमारा नाम हो सके।"