भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर पंजाब-हरियाणा एचसी ने लगाई रोक, कल होनी थी वोटिंग
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव पर रोक लगा दी। दरअसल, हरियाणा कुश्ती संघ (एचडब्ल्यूए) ने उसकी जगह एक अन्य असोसिएशन को इस चुनाव में भाग लेने की अनुमति दिए जाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। गौरतलब है, डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष समेत 15 पदों के लिए शनिवार को वोटिंग होनी थी।