भारतीय कुश्ती संघ ने बृजभूषण सिंह के दिल्ली स्थित आवास से हटाया अपना कार्यालय

खेल मंत्रालय की आपत्ति के बाद भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को अपना कार्यालय बीजेपी सांसद व पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के दिल्ली स्थित आवास से हटा लिया। बकौल रिपोर्ट्स, डब्ल्यूएफआई अब दिल्ली के हरि नगर से संचालित होगा। खेल मंत्रालय ने हाल ही में संजय सिंह के नेतृत्व वाली नवगठित डब्ल्यूएफआई पैनल को निलंबित किया था।

Load More