भारतीय को परेशान करने की हिमाकत न करें: दानिश के 'पत्रकार को पाक आइए' कहने पर बीजेपी नेता
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया द्वारा भारतीय पत्रकार को 'पाकिस्तान आइए...आप जैसों की भारत में ज़रूरत नहीं' कहने पर प्रतिक्रिया दी है। गौरव ने कनेरिया को पहले अपना घर व्यवस्थित करने का सुझाव देते हुए कहा, "किसी भारतीय को परेशान करने की हिम्मत नहीं करिए...वरना क्रिकेट गेंद की तरह मैदान से बाहर कर दिए जाएंगे।"