भारतीय कोस्ट गार्ड ने बंगाल की खाड़ी में फंसे 27 बांग्लादेशी मछुआरों को किया रेस्क्यू
भारतीय कोस्ट गार्ड ने बंगाल की खाड़ी में फंसे 27 बांग्लादेशी मछुआरों को रेस्क्यू किया है। कोस्ट गार्ड ने बताया कि भारत-बांग्लादेश समुद्री सीमा पर गश्त के दौरान जहाज़ 'अमोघ' ने बांग्लादेश की मछली पकड़ने वाली नाव 'सागर II' को भारतीय क्षेत्र में बहते हुए देखा था। स्टीयरिंग गियर खराब होने के कारण नाव भारतीय क्षेत्र में आ गई थी।